फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021 preparation Lekhpal, know which class questions will be asked in this safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल भर्ती की कर रहे हैं तैयारी, तो जान लें इसमें किस क्लास के पूछे जाएंगे प्रश्न

Tue, 21 Sep 2021 12:06 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 21 Sep 2021 12:06 PM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021 : लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा नंवबर महीने में आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021 preparation Lekhpal, know which class questions will be asked in this safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती का राज्य के युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी हुआ है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

हालांकि, UPSSSC ने अपने एग्जाम कैलेंडर में इस बात का जिक्र किया है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नवंबर में होगी। इस भर्ती में उन्हीं लोगों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होंगे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब आप लेखपाल भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे  UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स की सहायता ले सकते हैं। 
विज्ञापन


पूछे जाएंगे किस स्तर के प्रश्न
लेखपाल भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में 12वीं पास होना मांगा जाता है और साथ ही पिछली लेखपाल भर्तियों में बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थें। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी 12वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा

लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। पिछली लेखपाल भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लेखपाल परीक्षा में भी इन चारों विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

कैसे करें तैयारी

अगर आप लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के साथ 20 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा क्रैक करने की रणनीति और वीकली टेस्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आप इस कोर्स से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और फ्री करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed