फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal Recruitment 2021: Exemption will be given to candidates having these certificates in Lekhpal recruitment, do you know about it-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल भर्ती में इन प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को दी जाएगी छूट, क्या आपको है इसकी जानकारी

Sat, 04 Sep 2021 04:57 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 04 Sep 2021 04:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से लेखपाल के हजारों पद खाली चल रहे थे, जिसके लिए अब जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए आयोग द्वारा पहले भी आधिकारिक जानकारी साझा की जा चुकी है। 

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021: Exemption will be given to candidates having these certificates in Lekhpal recruitment, do you know about it-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आप भी एक प्रतियोगी परीक्षार्थी हैं? क्या आपको भी यूपी में होने वाली लेखपाल भर्ती का इंतजार है? तो आज हम आपको इस भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बताने जा रहे हैं जो प्रतियोगी छात्रों के लिए काफी काम की साबित हो सकती हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही राजस्व लेखपाल के 7 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां आयोजित की जानी हैं। इसके लिए यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भी ऑफिशियल पुष्टि की जा चुकी है। इस भर्ती के लिए प्रतियोगी उम्मीदवारों को काफी लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। लगभग  2 सालों से यूपी राजस्व लेखपाल और चकबंदी लेखपाल के हजारों पद रिक्त चल रहे थे, जिन्हें भरे जाने के लिए अब साल 2021 में प्रदेश सरकार की मंजूरी मिल चुकी है जिसके बाद यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल पदों को भरे जाने की प्रक्रिया में तेज कर दी है। यूपी सब ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन के अनुसार प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों को भरा जाना है, जिसके अनुमान है कि जल्द ही चकबंदी लेखपाल के पदों की प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहनाया जा सकता है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में राजस्व लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले इन दिनों प्रतियोगी उम्मीदवारों के लिए सफलता द्वारा प्रतियोगी उम्मीदवारों की FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now के जरिए उनकी परीक्षाओं की एकदम फ्री तैयारी कराई जा रही है जोकि अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। 

विज्ञापन

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 

अगर आप भी राजस्व लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे युवाओं को बता दें कि जल्द ही इस भर्ती के लिए आयोग की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है, जिसके बाद लेखपाल भर्ती में आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Salary 2021: जानिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सर्टिफिकेट से मिलेगी वरीयता 

  • अगर आप उत्तर प्रदेश की लेखपाल भर्ती में आवेदन कर राजस्व लेखपाल बनना चाहते हैं तो जिन उम्मीदवारों के पास ये सर्टिफिकेट होंगे उन्हें इस भर्ती में वरीयता/छूट दी जाएगी। 
  • अगर अभ्यर्थी राज्य सरकार के अंतर्गत किसी भी विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों का पुत्र-पुत्री है तो ऐसी स्तिथि में उन्हें भर्ती में वरीयता/छूट दी जा सकती है। 
  • अगर आवेदन करने वाला उम्मीदवार एनसीसी में किसी भी कैटेगरी का सर्टिफिकेट रखता है तो ऐसे सभी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में छूट/वरीयता दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। 
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण का प्रमाणपत्र होने की स्थिति में उन्हें भी भर्ती में वरीयता/छूट प्रदान की जाएगी। 
  • इसके अलावा यदि आवेदनकर्ता स्वयं राज्य सरकार या केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो संबंधित विभाग से एनओसी होने की स्थिति में वह भी आरक्षण का  हकदार माना जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास राज्य स्तरीय या नेशनल लेवल का किसी भी खेल से संबंधित प्रमाणपत्र होगा, उन्हें भी इस भर्ती में वरीयता प्रदान की जाएगी। 
  • हालांकि नई भर्ती के लिए इन नियमों में अभी आधिकारिक मोहर नहीं मानी जा सकती है लेकिन पूर्व में आयोजित की गई लेखपाल भर्तियों में इन नियमों को शामिल किया जाता रहा है। 

शुरू करें परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed