फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021: Despite passing in PET, these candidates will not be given a chance to apply for Lekhpal recruitment safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: PET में पास होने के बावजूद भी इन उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा लेखपाल भर्ती में आवेदन का मौका

Thu, 30 Sep 2021 03:06 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Sep 2021 03:06 PM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रदेश में 7,882 पदों पर राजस्व लेखपाल की भर्ती कराई जानी है। इसके लिए कमीशन की ओर से जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है।  

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021: Despite passing in PET, these candidates will not be given a chance to apply for Lekhpal recruitment safalta
UP Lekhpal Recruitment 2021

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी में 24 अगस्त 2021 को पहली बार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन किया गया था। जानकारी के अनुसार, इस पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही अब आयोग के जरिए निकाली जाने वाली ग्रुप-सी व डी लेवल की भर्ती में आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के लगभग 7,882 पदों पर भर्ती कराई जानी है। अनुमान है कि इस भर्ती के लिए अक्टूबर माह में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर आप राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now  को दिए गए लिंक पर क्लिक कर अभी ज्वॉइन कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। 

विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका 
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) के जरिए आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती में उन उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा, जिन पर आवेदन के समय किसी भी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही ऐसे सरकारी कर्मचारी जो किसी भी सरकारी संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो उनके पास संबंधित विभाग से NOC सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। अन्यथा लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि इस जानकारी को अभी पूर्ण रूप से सार्थक नहीं समझा जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी राजस्व लेखपाल भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा।   

विज्ञापन

अब फ्री में करें सरकारी एग्जाम की पक्की तैयारी 
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप-D या SSC MTS या अपनी किसी अन्य सरकारी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की फ्री में घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे इस करेंट अफेयर्स के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं इस फ्री कोर्स का लाभ उठाने के लिए आपको केवल गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed