फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal candidates do not make these mistakes in exam hall-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2022: जल्द ही होगा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, एग्जाम हॉल में भूल कर भी ना करें ये गलतियां वरना नौकरी पाने का सपना रह जाएगा अधूरा

Wed, 16 Mar 2022 03:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 16 Mar 2022 03:18 PM IST
सार

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिये उत्तर प्रदेश में लेखपाल के रिक्त पड़े 8,085 पदों को भरा जाना है।
 

विज्ञापन
UP Lekhpal candidates do not make these mistakes in exam hall-safalta
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलानजल्द ही किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पिछले काफी समय से इसकी मुख्य परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।आयोग ने लेखपाल भर्ती के लिए सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे थे। राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद यहउम्मीद जताई जा रही है की अगले कुछ दिनों के भीतर लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों को अब सिर्फ एक मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद लेखपाल की नौकरी मिल जाएगी। अगर आपने भी लेखपाल भर्ती में शामिल होने केलिए आवेदन किया है और इसकी मुख्य परीक्षा में सफल होकर यह नौकरी पाना चाहते हैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

भूल कर भी ना करें ये गलतियां :

लेखपाल भर्ती की परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल में नकल करने/कराने, अनुशासनहीनता, दुर्व्यहार तथा अवांछनीय कार्य करने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दियाजायेगा। इन अनुदेशों की अवहेलना करने पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा तथा भविष्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य परीक्षाओं में शामिलहोने से वंचित किया जा सकता है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण सूचना को छिपाने, अभियोजन/ अपराधिक वाद लंबित होने, दोष सिद्ध होने, एक से अधिकजीवित पति या पत्नी के होने, तथ्यों को गलत प्रस्तुत करने तथा अभ्यर्थन/चयन के संबंध में सिफारिश करने आदि कृत्यों में लिप्त पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्तकरने तथा आयोग की परीक्षाओं एवं चयनों से डिबार करने का अधिकार भी UPSSSC के पास होगा। अभ्यर्थी इन नियमों से संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिएअभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद लेसकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉकटेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app औरइन कोर्सेस से जुड़कर अपनी तैयारी को दीजिए एक नई मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed