फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal 2022: How many marks were brought in the previous Lekhpal recruitment-safalta

UP Lekhpal 2022: कितना मार्क्स लाने पर पिछली लेखपाल भर्ती में हुआ था चयन और इस बार क्या रह सकता है कट ऑफ का गणित, जानें यहाँ

Mon, 21 Feb 2022 03:12 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 21 Feb 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
UP Lekhpal 2022: How many marks were brought in the previous Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जा सकता है। राज्य में कई सालों के बाद लेखपाल के पदों पर हो रही इस भर्ती में चयन प्रक्रिया काफी बदल गई है। दरअसल इस भर्ती में लेखपाल की पिछली भर्ती की तरह इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा और अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक 100 नंबर की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना भी अनिवार्य है। लेखपाल की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC LEKHPAL FREE Ebooks- Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कितना मार्क्स लाने पर पिछली लेखपाल भर्ती में हुआ था चयन :

लेखपाल की पिछली भर्ती 2015 में निकली थी और इस भर्ती के जरिये 13,600 पदों को भरा गया था। लेखपाल की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर के इंटरव्यू के आधार पर किया गया था। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 52 मार्क्स, ओबिसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 50 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 45 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 40 मार्क्स गया था।

विज्ञापन

वर्तमान भर्ती में क्या रह सकता है कट ऑफ का गणित :

राज्य में होने जा रही लेखपाल की वर्तमान भर्ती में लिखित परीक्षा 100 नंबर की आयोजित होगी। साथ ही इस भर्ती मे पदों की संख्या भी पिछली लेखपाल भर्ती की अपेक्षा काफी कम हो गई है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिक रहे। अभ्यर्थियों को इस नौकरी में अपना स्थान पक्का करने के लिए कम से कम 75 से 80 मार्क्स स्कोर करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन दस्तावेज बगैर रह जायेंगे नौकरी से वंचित

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed