फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal 2021 Doubt remains on Uttar Pradesh Revenue Lekhpal recruitment, notification before UP election code of conduct know what are the chances?

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती पर संशय बरकरार, कब जारी हो सकती है अधिसूचना, जानिए क्या हैं आसार?

Wed, 17 Nov 2021 09:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 09:39 PM IST
सार

UP Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती की कयासबाजी तेज हो गई है। आए दिन मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई रिपोर्ट में दावा है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा नंवबर में होगी तो कुछ में कहा जा रहा है कि परीक्षा दिसंबर में होगी। इससे युवाओं के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
UP Lekhpal 2021 Doubt remains on Uttar Pradesh Revenue Lekhpal recruitment, notification before UP election code of conduct know what are the chances?
यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Lekhpal 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राजस्व लेखपाल भर्ती अधिसूचना को लेकर लाखों युवा बाट जोह रहे हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद से ही लेखपाल भर्ती की कयासबाजी तेज हो गई है। आए दिन मीडिया रिपोर्ट्स में अलग- अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई रिपोर्ट में दावा है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा नंवबर में होगी तो कुछ में कहा जा रहा है कि परीक्षा दिसंबर में होगी। इससे युवाओं के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


अगले साल चुनाव से कहीं लटक न जाए परीक्षा

बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना यानी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, आशंका यह भी है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं, ऐसे में अगर आचार संहिता लागू होने से पहले अगर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई तो यह अगले साल के मध्य तक लटक जाएगी।
इसलिए कई रिपोर्ट में कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में 2022 के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके तहत परीक्षाएं पूर्व प्रस्तावित योजनानुसार नवंबर की जगह दिसंबर में भी करवाई जा सकती है।  
 
अधिसूचना इसी माह आने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों का निष्कर्ष निकालें तो भी तो भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आचार संहिता लागू होने से पहले भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन सुधार, प्रवेश - पत्र और परीक्षा आयोजित करने संबंधी व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त समय नहीं है।
हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो नवंबर 2021 में अधिसूचना नोटिफिकेशन जारी करने के बाद, दिसंबर 2021 में करेक्शन विंडो और और प्रवेश - पत्र का काम निपटाया जा सकता है। इसके बाद परीक्षा का आयोजन जनवरी 2022 के अंत या फरवरी माह की शुरुआत में किया जा सकता है।  

इस संबंध में अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर नजर बनाए रखें। 

वहीं, प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2021 Result/Score Card का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed