फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Job Fair at Prof. Rajendra Singh Rajju Bhaiya State University on April 5, Over 20 Companies to Participate

UP Job Fair: यूपी के इस विश्वविद्यालय में पांच अप्रैल को लगेगा मेगा जॉब फेयर, 20 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा

Thu, 03 Apr 2025 09:00 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 03 Apr 2025 09:00 AM IST
सार

UP Mega Job Fair 2025: इस मेगा जॉब फेयर में राज्य विवि परिसर के छात्र ही शामिल हो सकेंगे, जिन्हें गूगल फॉर्म भेज दिया गया है। परिसर के पूर्व छात्र भी प्लेसमेंट सेल में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Job Fair at Prof. Rajendra Singh Rajju Bhaiya State University on April 5, Over 20 Companies to Participate
UP Mega Job Fair 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

UP Mega Job Fair 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में पांच अप्रैल को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक कंपनियां भागीदारी करेंगी। राज्य विवि की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. प्रियंका सक्सेना के अनुसार मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन

कार्यशाला में साक्षात्कार तकनीकों व समूह चर्चा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

इस मेगा जॉब फेयर में राज्य विवि परिसर के छात्र ही शामिल हो सकेंगे, जिन्हें गूगल फॉर्म भेज दिया गया है। परिसर के पूर्व छात्र भी प्लेसमेंट सेल में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मेगा जॉब फेयर की तैयारी के क्रम में राज्य विवि में विशेष प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को बायोडाटा बनाने, साक्षात्कार की तैयारी और समूह चर्चा जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- स्क्रीनिंग परीक्षा में ओएमआर की जगह विस्तार से लिखने होंगे जवाब, जानें पूरा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में पीयूष सिंह (एमबीए छात्र एवं छात्र प्रतिनिधि, प्लेसमेंट सेल) ने बताया कि पिछले शैक्षणिक वर्ष में प्लेसमेंट अभियान अत्यधिक सफल हुआ था, इस बार उसी स्तर के आयोजन की तैयारी है। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता अजय गौतम ने प्रभावी रिज्यूम निर्माण, साक्षात्कार तकनीकों और समूह चर्चा के तरीकों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि यह जॉब फेयर युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर सफल कॅरिअर की ओर बढ़ सकते हैं। कुलसचिव संजय कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय के सतत विकास व उद्योग जगत से जुड़ाव को मजबूत करते हैं। कार्यशाला में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी की। संचालन डॉ. माहेरुख खान व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed