फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Homeguard Recruitment 2021: Waiting for Home Guard Recruitment, then know what is the work of a Home Guard-safalta

UP Homeguard Recruitment 2021: होमगार्ड भर्ती का कर रहे हैं इंतजार तो जान लीजिए क्या होती है एक होमगार्ड के काम

Sun, 12 Sep 2021 09:50 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 12 Sep 2021 09:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में इस वक्त 30,000 से भी अधिक पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Homeguard Recruitment 2021: Waiting for Home Guard Recruitment, then know what is the work of a Home Guard-safalta
home guard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 पद खाली हैं। लेकिन वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड जवान ही कार्यरत हैं। इसके साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार कर्मी रिटायर भी हो जाते हैं। होमगार्ड विभाग में इतने सारे पदों के खाली रहने से कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य सरकार होमगार्ड विभाग में 30,000 पदों पर भर्तियां कर सकती हैं और इसके लिए नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री Current Affairs EBook- Download Now से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के सामने इस प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है और मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अनुमति मिलने के बाद इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

होमगार्ड को करने होते हैं कौन से काम :

किसी भी राज्य में पुलिस बलों की सहायता करने के लिए होमगार्ड विभाग का गठन किया जाता है। हालांकि इस विभाग के जवानों को पुलिस विभाग की तुलना में सीमित अधिकार मिले हुए हैं। होमगार्ड विभाग के जवानों की नियुक्ति स्थायी नहीं होती है और ये जितने दिन काम करते हैं, इन्हें उतने ही दिन की सैलरी प्राप्त होती है। एक होमगार्ड जवान को ट्रैफिक संभालने तथा अन्य अवसरों पर कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए पुलिस अफसरों के निर्देशों पर काम करते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed