फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: Waiting for Home Guard Recruitment, then know what kind of questions will be asked in its examination-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: होमगार्ड भर्ती का कर रहे इंतजार तो जान लीजिए इसकी परीक्षा में पूछे जाएंगे किस तरह के सवाल

Thu, 26 Aug 2021 02:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 26 Aug 2021 02:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर भर्तियां नहीं हुई हैं, इसलिए राज्य में इनके बहुत सारे पद खाली हैं।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: Waiting for Home Guard Recruitment, then know what kind of questions will be asked in its examination-safalta
home guard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में होमगार्ड जवानों के 19,000 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं और इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर भर्तियां नहीं हुई हैं, इसलिए राज्य में इनके बहुत सारे पद खाली हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन फ्री कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पक्की और बेहतरीन तैयारी करवाई जाती है।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

राज्य में होमगार्ड के 19000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इस प्रकार के प्रश्न :

इस परीक्षा के सिलेबस की पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों का जरूर अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन से इसी प्रकार के प्रश्नों के पूछे जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Q.1 भारत के संविधान को कब लागू किया गया था?
उत्तर - 26 जनवरी 1950
Q.2 भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था?
उत्तर - 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
Q.3 भारत मे बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर - गंगा नदी
Q.4 चांद पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
उत्तर - नील आर्मस्ट्रांग
Q.5 साइमन कमीशन भारत कब आया?
उत्तर - 1928
Q.6 महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
उत्तर - 30 जनवरी 1948
Q.7 अजंता की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर - महाराष्ट्र
Q.8 हीराकुंड बांध किस राज्य में स्थित है?
उत्तर - उड़ीसा
Q.9 तालिबान ने सर्वप्रथम किस वर्ष अफगानिस्तान पर सत्ता हासिल की थी?
उत्तर - 1996
Q.10 सोवियत संघ ने किस वर्ष अफगानिस्तान पर कब्जा किया था?
उत्तर - 1979

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो अपने सपने को पूरा करने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा चलाए जा रहे इन फ्री कोर्सेस में यूपी SI, SSC GD, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई तरह के प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस से जुड़कर अपनी तैयारी को दें एक नई मजबूती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed