फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2021 selection process UP HomeGuard

UP HomeGuard Recruitment 2021: अगर यूपी में होमगार्ड पदों पर होंगी भर्तियां, तो ऐसी होगी चयन प्रक्रिया

Sun, 19 Sep 2021 06:04 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 06:04 PM IST
सार

UP HomeGuard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की लंबे समय से खबरें आ रही हैं। हाल में जारी कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रदेश में जल्द ही 40 हजार होमगार्ड सिपाही पदों पर भर्ती कराए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इस भर्ती में 10वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021 selection process UP HomeGuard
UP HomeGuard Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को इन दिनों अपने सपने को साकार करने के कई मौके दिए जा रहे हैं। फिर वह पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 58 हजार पदों पर निकाली जाने वाली पंचायत सहायक की भर्ती हो या फिर बाल विकास पुष्टहार विभाग उत्तर प्रदेश के जरिए आयोजित की जाने वाली आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी  व  सहायिका के पदों में होने वाली भर्ती। इन भर्ती के जरिए अब तक लाखों शिक्षित युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। हाल में जारी कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रदेश में जल्द ही 40 हजार होमगार्ड सिपाही पदों पर भर्ती कराए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में होने वाली लेखपाल भर्ती या फिर NDA, SSC GD जैसी किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए सफलता की FREE UP HomeGuard Course की मदद ले सकते हैं। 

इस भर्ती में 10वीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। हालांकि, अभी इस भर्ती से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की ओर से अनुशंसा मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। होमगार्ड भर्ती जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन


जानिए होमगार्ड भर्ती की कैसी हो सकती है चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन तीन स्तर में कराया जा सकता है। पहले चरण  में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराए जाने के बाद सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जा सकता है। जिसके बाद फिजिकल एग्जाम में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए आमंत्रित किए जाने का प्रावधान रखा जा सकता है। हालांकि, अभी यह आधिकारिक चयन प्रक्रिया नहीं मानी जा सकती है। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी विभाग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद ही दी जा सकती है। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपनी एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही  Safalta   द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ भी उठा सकते हैं। 

जॉब और एजुकेशन की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed