फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   up govt will release home guard recruitment for 12000 posts every year sarkari naukri

खुशखबर: उत्तर प्रदेश सरकार हर साल करेगी 12000 होम गार्ड की भर्तियां, यहां पढ़ें डिटेल

Wed, 11 May 2022 03:22 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 11 May 2022 03:22 PM IST
सार

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग की ओर से गैर जिलों में नियुक्त होने वाले जवानों को अब 150 रुपये अतिरिक्त भत्ता देने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इससे पहले उन्हें मात्र 30 रुपये भत्ता दिया जाता था। 

विज्ञापन
up govt will release home guard recruitment for 12000 posts every year sarkari naukri
UP Home Guard Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

UP Home Guard Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में अब हर साल 12 हजार होम गार्ड की भर्तियां की जाएगी। जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया चार सालों तक चलेगी और इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कुल 48 हजार होम गार्ड की नौकरियां दी जाएगी। इस खबर से उन लाखों युवाओं के चेहरों पर खुशी आने की उम्मीद है जो लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment: महिलाओं के लिए भी आरक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी की जाने वाली होम गार्ड भर्ती में सरकार ने महिलाओं को भी सौगात दी है। इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में होम गार्ड के कुल एक लाख 18 हजार 348 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में इनमें से करीब 34000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा आगामी चार वर्षों में 15,700 होम गार्ड सेवानिवृत्त भी होंगे। इन्हीं रिक्त सीटों को भरने के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment: गैर जिले में नियुक्ति पर अतिरिक्त भत्ता
उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग की ओर से गैर जिलों में नियुक्त होने वाले जवानों को अब 150 रुपये अतिरिक्त भत्ता देने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इससे पहले उन्हें मात्र 30 रुपये भत्ता दिया जाता था। इसके अलावा एक दिन का साप्ताहिक अवकाश और महिला जवानों के लिए मैटरनिटी लीव लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।  

विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment: कब जारी होगी भर्ती?
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी। हालांकि, विभाग ने इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वह भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश होम गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed