फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Constable Recruitment 2022: Candidates who will be 12th pass in 2022, can they also get a chance to join constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: जो अभ्यर्थी 2022 में होंगे 12वीं पास क्या उन्हें भी मिल सकता है कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने का मौका, जानें यहाँ

Fri, 18 Mar 2022 07:42 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 07:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए UPPBPB ने तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: Candidates who will be 12th pass in 2022, can they also get a chance to join constable recruitment-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती के आयोजन के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन अभी नहीं हुआ है और इस वजह से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने में देरी हो रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPBPB इस भर्ती के आयोजन के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable EBooks PDF - Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या 2022 में 12वीं पास होने वाले अभ्यर्थियों को मिल सकता है आवेदन का मौका :

राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया था और इसके नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख तक अपेक्षित शैक्षिक अर्हता अवश्य धारित करनी थी तथा उसकी अंकतालिका अथवा प्रमाण-पत्र उनके पास उपलब्ध होने चाहिये थे। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर वर्तमान भर्ती के समय भी आवेदन की आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों का 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाता है और उनके पास सभी दस्तावेज आ जाते हैं तो इस साल 12वीं पास करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु भी कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्स्टेबल भर्ती में देरी से लाखों अभ्यर्थी को होगी परेशानी

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed