UP Board Result 2021: रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना भी देख सकते हैं रिजल्ट, जानिए कैसे
यूपी बोर्ड की हाइस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट इस सप्ताह जारी किया जा सकता है। जिन छात्रों के पास पंजीकरण संख्या नहीं है वो अपने स्कूल जाकर अपना रिजल्ट पता कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह जारी कर सकता है। कोरोना महामारी की वजह से राज्य की इस साल की बोर्ड परीक्षाओं को कैंसिल कर 56 लाख से ज्यादा छात्रों को प्रमोट किया गया है। यूपी बोर्ड द्वारा बिना परीक्षा लिए रिजल्ट जारी करना लाखों छात्रों के लिए एक नया अनुभव है और ऐसे में छात्रों के मन में अपने रिजल्ट को लेकर ढेरों सवाल उठ रहे हैं। यहां हम छात्रों को उनके रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं। वहीं, जो छात्र 12वीं के बाद सरकारी नौकरी पाने के लिए NDA, Airforce, Polytechnic, SSC की किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सोच रहे हैं वो सफलता के फ्री कोर्स फ्री कोर्सेस का हिस्सा बनकर घर बैठे अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट
इस वर्ष यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सत्र के लिए 56,04,628 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 29,94,312 छात्र दसवीं में और 26,10,316 छात्र बारहवीं के थे। हालांकि अब उन सभी को उनकी पिछली परीक्षाओं के आधार पर प्रमोट कर दिया गया है। यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
बिना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के भी देख सकते हैं रिजल्ट
यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को रद्द कर देने की वजह से छात्रों को रोल नंबर नहीं मिला। इस वजह से छात्र अपना परिणाम अपने नामांकन और रजिस्ट्रेशन संख्या की सहायता से देख सकेंगे। हालांकि जिन छात्रों के पास ये दोनों नहीं हैं वो अपना रिजल्ट जानने के लिए स्कूल में जाकर रिजल्ट का पता कर सकते हैं।
रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होने पर करना होगा ये काम
यूपी बोर्ड छात्रों को हर साल स्क्रूटनी का मौका देता है जहां अपने रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अपनी कॉपी चेक करवा सकते हैं। हालांकि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं और छात्रों का रिजल्ट उनके पुराने परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर तैयार किया गया है। ऐसी स्थिति में कई छात्रों का अपने रिजल्ट से संतुष्ट ना होना लाजमी है। यहां भी बोर्ड छात्रों को दूसरा मौका देगा और उनके पास ऑप्शनल एग्जाम देने का विकल्प होगा। इसका आयोजन कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में आने पर किया जाएगा और इसमें शामिल होकर छात्रों को अपना स्कोर सुधारने का मौका मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
यूपी बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने के बाद कई छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए SSC GD कॉन्स्टेबस, MTS, SSC CHSL समेत कई परीक्षाओं में अपना करियर बनाने का मौका है। अगर आप भी इन नौकरियों में जाना चाहते हैं तो आपको अभी सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।