फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Board: Know when can 12th exams be conducted, results will be released these many days, safalta

UP Board: जानिए कब हो सकती हैं 12वीं की परीक्षाएं, कितने दिनों में जारी कर दिया जाएगा रिजल्ट

Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
सार

हाल ही में हुई एक वर्चुअल मीटिंग में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बयान दिया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड एग्जाम 2021 की सभी तैयारी कर ली हैं।

विज्ञापन
UP Board: Know when can 12th exams be conducted, results will be released these many days, safalta
UP Board

विस्तार

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकिन हाल ही में हुई एक वर्चुअल मीटिंग में  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बयान दिया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यूपी बोर्ड एग्जाम 2021 की सभी तैयारी कर ली गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा परीक्षाओं को लेकर जो भी सुझाव मिलेंगे उस आधार पर निर्णय लेते हुए परीक्षाओं का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा और एक महीने के अंदर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, केन्द्र सरकार या राज्य सरकार के जरिए अभी तक यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए बोर्ड छात्रों को उचित निर्णय का इंतजार करना होगा।  
विज्ञापन


मई के अंत में आ सकता है फैसला
आपको बता दें कि यूपी के उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि इस महीने के अंत तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी जिसके बाद ही इस संबंध में कुछ सख्त कदम उठाया जाएगा। हालांकि उन्होंने अपने इस बयान में एक बात जरूर कही थी कि यूपी बोर्ड ने एग्जाम कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनके इस बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद बोर्ड द्वारा परीक्षाएं कराने की तैयारियां की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने की अंतिम तारीख यानी 31 मई तक सरकार और यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।  
विज्ञापन


ये हैं बोर्ड की तैयारियां
यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से 10वीं व 12वीं  स्टूडेंट्स के छमाही और प्री-बोर्ड एग्जाम के अंकों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) एग्जाम होने अथवा न होने के निर्णय पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें फ्री तैयारी
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लगातार जारी असमंजस की स्थिति के बीच छात्रों को चाहिए कि वो अपनी तैयारियां जारी रखें। इसके लिए वो www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे फ्री क्रैश कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी सब्जेक्ट्स की कंप्लीट तैयारी करवाई जा रही है तो देर किस बात की अभी इस लिंक  http://bit.ly/SAFALTA-APP   से Safalta ऐप डाउनलोड करें और एग्जाम की तैयारी को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed