फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board 2021-22: Know how despite living in a small village, this student did top in the 12th examination of UP Board-safalta

UP Board 2021-22: जानिए कैसे एक छोटे से गांव में रहते हुए भी इस स्टूडेंट्स ने किया था यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में टॉप

Sat, 15 Jan 2022 11:44 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 15 Jan 2022 11:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2021-22 में 10वीं,12वीं परीक्षा की तैयारी अपने चरण में है। बोर्ड ने महामारी के मद्देनजर पाठ्यक्रम में कटौती भी की है। यूपीएमएसपी द्वारा जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।  
 

विज्ञापन
UP Board 2021-22: Know how despite living in a small village, this student did top in the 12th examination of UP Board-safalta
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं, 12वीं एग्जाम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन एग्जाम के लिए बनाए जाने वाले परीक्षाकेंद्रों के निर्धारण का काम भी अपने अंतिम पड़ाव में है। यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही इन परीक्षाओं के टाइमटेबल को जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के आयोजन में विधानसभा चुनाव के चलते देरी हो सकती सकती है। इसलिए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा की शुरुआत चुनाव नतीजे जारी होने के बाद ही हो पाएगी। हालांकि अभी इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अपने सभी विषयों की तैयारी भी जारी रखनी चाहिए। इसके लिए स्टूडेंट्स तुरंत इस लिंक पर क्लिक करके Safalta Online Board Coaching- Join Now से जुड़ सकते हैं, जहां छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है। 

विज्ञापन

कैसे ग्रामीण इलाके में रहकर की थी इस छात्र ने अपनी पढ़ाई 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत गांव के रहने वाले अनुराग मालिक ने साल 2020 की यूपी बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनों और अपने गांव का नाम रोशन किया था। एक चैनल से बात करते हुए अनुराग कहते हैं कि ‘वह 12वीं के बाद ग्रैजुएशन पूरा करके यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। ताकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की अधिक से अधिक समस्याओं को समझ कर उनका ज्यादा से ज्यादा समाधान कर सकें। 

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में पूछने पर अनुराग बताते हैं कि उनका मानना है कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी के समय छात्र-छात्राओं को सभी विषयों को समान समय देना चाहिए और गणित व फिजिक्स जैसे सब्जेक्ट के सवालों का अधिक से अधिक अभ्यास करने के अलावा उनके कॉन्सेप्ट को समझना बेहद ही जरूरी होता है। स्टूडेंट्स को एक निर्धारित टाइमटेबल बनाकर अपनी पढ़ाई जारी रखनी होगी। इसके लिए वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं। क्योंकि आजकल डिजिटल दुनिया में सब कुछ उपलब्ध होता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बन सकते हैं आप भी टॉपर 

अगर आप भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। अब तक इस ऐप से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं और यहां पर दिल्ली के एक्सपर्ट टीचर्स द्वारा एनसीआरटी पैटर्न पर चलाई जा रही कक्षाओं का फ्री में पूरा लाभ उठा रहे हैं। 

स्कूलों के प्रधानाचार्यों पर की जा सकती है कार्यवाही 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस के मुताबिक, जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय से जुड़ी समस्त बेसिक जानकारी, आंकड़े, पिछले रिकार्ड से जुड़ी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जाएंगी अथवा साझा की गई जानकारी त्रुटिपूर्ण, भ्रामक पाई जाती हैं। ऐसी स्थिति में प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित स्कूल को एग्जाम सेंटर्स की पात्रता लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य के विरुद्ध परिषदीय नियमों के अंतर्गत कार्यवाही भी की जा सकती है। इसके लिए संबंधित स्कूल प्रशासन को भी उत्तरदायी माना जाएगा। 

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी  

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed