फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2021: recruitment for the post of Anganwadi Worker, Mini-Anganwadi Worker and Anganwadi Helpersafalta

UP Anganwadi Recruitment 2021: किस स्थिति में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए मंगाए जा सकते हैं दोबारा आवेदन, ध्यान से पढ़ें यह पूरी जानकारी

Sun, 17 Oct 2021 09:19 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 17 Oct 2021 09:19 AM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के करीब 58 जिलों में आंगनवाडी कार्यकत्री, मिनी आंगनवाडी व सहायिका के पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी पूरी करा ली गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब इसकी मेरिट सूची जारी किए जाने का इंतजार बना हुआ है।  

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2021: recruitment for the post of Anganwadi Worker, Mini-Anganwadi Worker and Anganwadi Helpersafalta
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बने आंगनवाड़ी केंद्रों में राज्य सरकार की योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्री, मिनी-आंगनवाड़ी कार्यकत्री व आंगनवाड़ी सहायिका के पदों का सृजन किया गया है। इन केंद्रों में महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाती है। बता दें कि यूपी के कई शहरों में काफी लंबे समय के आंगनवाड़ी केंद्रों में कर्मचारियों की कमी बनी हुई थी, जिसे पूरा करने के लिए हाल ही में बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से अलग-अलग तिथियों में भर्ती आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना था, जिसका आवेदनकर्ताओं को इंतजार बना हुआ है। इस मेधा सूची की पुख्ता जानकारी के उम्मीदवारों को आईसीडीएस यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर अभ्यर्थी किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं और अपने एग्जाम की पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब मांगे जा सकते हैं पुन: आवेदन 
यदि किसी आंगनवाड़ी केंद्र के लिए मांगे गए आवेदन में आरक्षित वर्ग का कोई भी अभ्यर्थी आवेदन नहीं करता है या आरक्षित वर्गों की पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण चयन की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो सकी है तो ऐसी स्थिति में इस सूचना को लेकर अधिकतम दो बार विज्ञप्ति प्रकाशित कराई जाएगी। विज्ञप्ति प्रकाशन के बाद भी यदि आरक्षित वर्ग के संबंधित पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं तो भर्ती के लिए पुन: आवेदन मांगे जाएंगे। इस बार आमंत्रण में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा जा सकता है।   

विज्ञापन

मेरिट के आधार पर होना था चयन, ऐसे बनेगी मेधा सूची  

  • अगर दो उम्मीदवारों की दसवीं के अंकों में समानता पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उच्चशैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वह अभ्यर्थी जो आगनवाडी केंद्र की पंचायत के अंतर्गत निवास करता होगा उसे अन्य उम्मीदवारों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • अगर किन्ही दो उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, निवासथान भी समान पाए जाते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों में से जिसकी आयुसीमा अधिक होगी उसे वरीयता प्रदान की जाएगी। 

कैसे शुरू करें तैयारी 
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रीविजन करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। जिसके लिए अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी डाउनलोड Safalta-app करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed