फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Anganwadi Recruitment 2021: Application process started in these four cities for Anganwadi recruitment, have you applied-safalta

UP Anganwadi Recruitment 2021: आंगनवाड़ी भर्ती के लिए इन चार शहरों में हो चुकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत, क्या आपने कर दिया है अप्लाई

Thu, 16 Sep 2021 12:57 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 16 Sep 2021 12:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आँगनवाडी कार्यकत्री, मिनी आँगनवाडी व सहायिका के पदों की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है लेकिन कुछ जिलों ये शुरू नहीं हो सकी है जिनके लिए अब आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2021: Application process started in these four cities for Anganwadi recruitment, have you applied-safalta
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों महिला एवं पुरुषों को कई तरह के रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश भर की सभी 58 हजार से भी अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं जिसमें उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चयनित किया जाना है। इसके अलावा यूपी के गांवों में महिला मेट की भी भर्ती शुरू की गई है। इतना ही नहीं इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी के पदों पर भी भर्तियां चल रही हैं। हालांकि ये भर्ती पहले भी आयोजित की गई है लेकिन प्रदेश के कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी इसलिए अब वहां इसके लिए आवेदन मांगे जा जा रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। अगर आपने अभी तक इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है और यह आवेदन प्रक्रिया आपके जनपद के लिए हैं तो आपको जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा सरकारी नौकरी के लिए लगभग सभी परीक्षाओं के FREE Current Affairs Ebook- Download Now उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनकी मदद से युवा अपने किसी भी एग्जाम की कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन जिलों में भर्ती प्रक्रिया है जारी 

आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी  एवं सहायिका के पदों पर नौकरी वाली इच्छुक महिला उम्मीदवारों को बता दें कि इन दिनों गोरखपुर, कासगंज, मथुरा, फर्रुखाबाद जनपद में 

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अगर आप इन जिलों के मूल निवासी हैं तो अभ्यर्थियों को जल्द ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। 

इस आधार पर बनाई जाएगी चयन प्रक्रिया की मेधा सूची  

अगर दो उम्मीदवारों की दसवीं के अंकों में समानता पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उच्चशैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अभ्यर्थी जो आगनवाडी केंद्र की पंचायत के अंतर्गत निवास करता होगा उसे अन्य उम्मीदवारों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी। 
अगर किन्ही दो उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, निवास भी समान पाए जाते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों में से जिसकी आयुसीमा अधिक होगी उसे चयन प्रक्रिया में वरीयता प्रदान की जाएगी। 

अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना हुआ और भी आसान 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर अपनी पक्की तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर भी Safalta-app डाउनलोड कर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed