UP Anganwadi 2021: कितनी जनसंख्या पर खुलता है एक आंगनवाड़ी केंद्र और कितने कार्यकर्ता की होती है नियुक्ति, क्या आपको है जानकारी
UP Anganwadi 2021: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी व सहायिका के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में समेकित बाल विकास सेवाओं की शुरुआत करने के उद्देश्य से राज्यों में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना की गई थी। इन केंद्रों के कुशल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों का सृजन किया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट में जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की कुल संख्या 1.89 लाख के करीब बताई गई है। इन केंद्रों में कुल 04 लाख वर्कर के कार्यरत होने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में इस बात की जानकारी साझा करने जा रहे हैं कि कितने लोगों की जनसंख्या में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाती है।
बता दें कि हाल ही में यूपी के 58 जिलों में आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों में भर्तियां निकाली गई है। इन पदों में में महिला अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना है। भर्ती संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा FREE Current Affairs - Download Now उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।
क्या होता है मानक
आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए सामान्य दिशा-निर्देश जनसंख्या मानकों पर आधारित है। आमतौर पर ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में 400-800 जनसंख्या पर एक आंगनवाड़ी केंद्र खोला जाता है और उसके बाद जनसंख्या अधिक होने पर 800 के गुणन में एक और केंद्र खोला जा सकता है। जनजातीय/ पहाड़ी इलाकों में 300-800 की जनसंख्या पर एक आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किया जाता है। इसके अलावा दूरदराज और कम आबादी वाले क्षेत्रों में लघु आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए भी प्रावधान है। इन केंद्रों के सुगम संचालन और देख-रेख के लिए प्रत्येक केंद्र में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाती है।
कैसे शुरू करें तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी Safalta-app डाउनलोड करें।