फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Union Public Service Commission UPSC declares DCIO, IB recruitment final result

UPSC DCIO: डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं चेक

Tue, 14 Dec 2021 10:21 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 14 Dec 2021 10:21 AM IST
सार

UPSC DCIO: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Union Public Service Commission UPSC declares DCIO, IB recruitment final result
UPSC DCIO - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (तकनीकी) के चयन के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के मुताबिक इस पद के लिए कुल 27 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन

इन पदों पर मांगे गए थे आवेदन
आयोग ने रीजनल डायरेक्टर, उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी) (डीसीआईओ / टेक), सहायक प्रोफेसर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ग्रेड- II, कनिष्ठ अनुसंधान अधिकारी और सहायक अभियंता/सहायक सर्वेयर ऑफ वर्क्स/इंजीनियरिंग असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन

कैसे हुआ आवेदकों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन 8 मार्च, 2020 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा और 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया है। यूपीएससी ने कहा, "साक्षात्कार किए गए उम्मीदवारों के अंक, कट ऑफ अंक आदि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद या तीस दिनों के भीतर, जो भी बाद में हो, आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी डीसीआईओ भर्ती परीक्षा: जानिए कैसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • हाेम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • यहां डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (तकनीकी), आईबी नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • डीसीआईओ परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट फाइल डाउनलोड करें।
  • अपना रोल नंबर और नाम की मदद से अपना परिणाम चेक करें।
इसके आलावा अभ्यर्थी डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर, आईबी का परिणाम देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

वेतन
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार तनख्वाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed