फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   union public service commission released interview schedule for central armed police force Assistant Commandant recruitment 2020, know how to check

UPSC CAPF AC Recruitment: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती 2020 के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 19 Nov 2021 06:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 06:53 PM IST
सार

UPSC CAPF AC Recruitment: इंटरव्यू की प्रक्रिया के लिए आमंत्रण पत्र को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा । उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। उम्मीदवारों को कोरोना नेगेटिव की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी अपने साथ रखनी होगी। यह रिपोर्ट इंटरव्यू के 48 घंटे पहले की होनी चाहिए।

विज्ञापन
union public service commission released interview schedule for central armed police force Assistant Commandant recruitment 2020, know how to check
UPSC CAPF AC Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2020 के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस शेड्यूल को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 6 दिसंबर 2021 से लेकर 24 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


इंटरव्यू की प्रक्रिया के लिए आमंत्रण पत्र को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा । उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। यूपीएससी द्वारा इंटरव्यू की प्रक्रिया का आयोजन यूपीएससी, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110069 में किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अगर उनके आमंत्रण पत्र पर उनकी तस्वीर ढंग से नहीं दिखाई दे रही है, तो उम्मीदवार अपने साथ अपनी फोटोग्राफ के साथ आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि ले कर जाएं। 
विज्ञापन


ये दस्तावेज रखें साथ
इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार अपने साथ अपनी दो पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ, सभी ओरिजनल दस्तावेज आदि साथ रखें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कोरोना नेगेटिव की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी अपने साथ रखनी होगी। यह रिपोर्ट इंटरव्यू के 48 घंटे पहले की होनी चाहिए। अगर किसी उम्मीदवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो वह जल्द से जल्द आयोग को मेल या टेलिफोन द्वारा सूचित करें।  उम्मीदवार सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर भी साथ रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा खर्च भी मिलेगा
यूपीएससी द्वारा जानकारी दी गई है कि इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हवाई यात्रा का खर्च दिया जाएगा। आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को सबसे सस्ते इकोनॉमी क्लास में टिकट बुक करवाने पर टिकट का खर्च दिया जाएगा। किसी निजी ट्रैवल एजेंट से बुकिंग करवाने पर खर्च नहीं दिए जाएंगे। 

यहां देखें आधिकारिक शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed