फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 28 Fisheries Inspector posts apply at sssc.uk.gov.in

UKSSSC Recruitment 2022: यूकेएसएसएससी ने मत्स्य निरीक्षक के विभिन्न पदों पर निकालीं भर्तियां, यहां देखें डिटेल

Fri, 14 Jan 2022 09:44 AM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 14 Jan 2022 09:44 AM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती विवरण।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 28 Fisheries Inspector posts apply at sssc.uk.gov.in
UKSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। यूकेएसएसएससी ने कुल 28 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें।

विज्ञापन

 


UKSSSC Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 20 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 5 मार्च, 2022
  • लिखित परीक्षा की अनुमानित तिथि - अगस्त, 2022 में प्रस्तावित  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UKSSSC Recruitment 2022 की ये है शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवारों के पास भारत में स्थापित किसी विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या उम्मीदवारों के पास सरकारी विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान व उसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
  • गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मात्स्यिकी विज्ञान में चार वर्ष की स्नातक पाठ्यक्रम की डिग्री होनी चाहिए।

 

विज्ञापन


UKSSSC Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा

मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

 


UKSSSC Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों से 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी।

UKSSSC Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन

मत्स्य निरीक्षक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये लेवल-05 के तहत प्रति महीना वेतन मिलेगा।


UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उपलब्ध अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
  • अब वेबसाइट में बाईं तरफ दिए गए एक बार पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करने के बाद फॉर्म भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी जांच करके उसे जमा कर दें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed