फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 1521 constable fireman posts starts apply at sssc.uk.gov.in

UKSSSC Recruitment 2022: यूकेएसएसएससी में 1,521 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका

Mon, 03 Jan 2022 04:08 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 03 Jan 2022 04:08 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा कुल 1521 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। कांस्टेबल, फायरमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in में जाकर जानकारी प्राप्त करें। 

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 1521 constable fireman posts starts apply at sssc.uk.gov.in
UKSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कुल 1,521 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने कांस्टेबल, फायरमैन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार यूकेएसएसएससी कांस्टेबल, फायरमैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (पुरुष) के कुल 785 पद, कांस्टेबल (पीएसी / आईआरबी  (इंडियन रिजर्व बटालियन) (पुरुष)) के 291 पद और फायरमैन (पुरुष / महिला) के 445 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना में सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन करें। 

विज्ञापन


UKSSSC Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें 

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 03 जनवरी, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022
लिखित परीक्षा की तिथि: जून 2022

UKSSSC Recruitment 2022 रिक्ति विवरण

पद: कांस्टेबल (पुरुष)

रिक्ति की संख्या: 785 पद

वेतनमान: 21700 रुपये - 69100 रुपये (स्तर-03)

 

पद: कांस्टेबल [पीएसी/आईआरबी (पुरुष)]

रिक्ति की संख्या: 291 पद

वेतनमान: 21700 रुपये - 69100 रुपये (स्तर-03)


पद: फायरमैन (पुरुष / महिला)
रिक्ति की संख्या: 445 पद
वेतनमान: 21700 रुपये - 69100 रुपये (स्तर-03)

UKSSSC Recruitment 2022 पात्रता मानदंड

  • शैक्षिक योग्यता के तहत पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता यह है कि उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए।
  • विज्ञापन


कांस्टेबल के पद के लिए शारीरिक मानक
कद

  • सामान्य/ओबीसी/एससी: 165 सेमी
  • पर्वतीय क्षेत्र: 160 सेमी
  • एसटी के लिए: 157.5 सेमी


छाती (केवल पुरुष के लिए)

  • सामान्य / ओबीसी / एससी : सामान्य -78.8 सेमी, फैलाव के साथ -83.8 सेमी
  • पर्वतीय क्षेत्र/अनुसूचित जनजाति: सामान्य-76.3 सेमी, फैलाव के साथ -81.3 सेमी


फायरमैन पद (महिला) के लिए
कद

  • सामान्य / ओबीसी / एससी: 152 सेमी
  • पर्वतीय क्षेत्र / एसटी: 147 सेमी


फायरमैन (पुरुष) के लिए
कद

  • सामान्य/ओबीसी/एससी: 168 सेमी
  • पर्वतीय क्षेत्र: 160 सेमी
  • एसटी: 157.5 सेमी


छाती (केवल पुरुष के लिए):

  • सामान्य- 81.3 सेमी, फैलाव के साथ- 86.3 सेमी

UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा

  •  कांस्टेबल (पुरुष), कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी (पुरुष)) - 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  •  फायरमैन (पुरुष / महिला) - 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • नियम अनुसार श्रेणी के लिए आयु सीमा में छूट उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट  uk.gov.in या sssc.uk.gov.in में जाकर अधिसूचना से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

UKSSSC Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) और प्रमाणपत्र सत्यापन के आधार पर होगा।

UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब यूकेएसएसएससी कांस्टेबल, फायरमैन भर्ती 2022 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उपलब्ध अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। 
  • अब वेबसाइट में बाईं तरफ दिए गए एक बार पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण करें। 
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे जमा करा दें। 
  • आवेदन शुल्क से सभी को छूट दी गई है, तो इसे भरने की आवश्यकता नहीं है। 
  • आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। 
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed