फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Police Recruitment 2022 Sarkari Naukri for sub inspector fire officer and other posts apply at sssc.uk.gov.in

UKSSSC Police Recruitment 2022: यूकेएसएसएससी के पुलिस विभाग में निकलीं 493 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Thu, 06 Jan 2022 02:00 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 06 Jan 2022 02:00 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), एसआई, गुल्मनायक, अग्निशमन अधिकारी व कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
UKSSSC Police Recruitment 2022 Sarkari Naukri for sub inspector fire officer and other posts apply at sssc.uk.gov.in
UKSSSC Admit Card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर(सिविल पुलिस) के 65 पदों पर, एसआई के 43 पदों पर, गुल्मनायक पीएसी/आरआरबी के 89 पदों,  अग्निशमन अधिकारी के 24 पदों पर और कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 8 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें। 

विज्ञापन

 


UKSSSC Police Recruitment 2022 पदों का विवरण

  • सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) : 65 पद
  • एसआई: 43 पद
  • गुल्मनायक : 89 पद
  • अग्निशमन अधिकारी: 24 पद
  • कांस्टेबल: 272 पद

 

UKSSSC Police Recruitment 2022 पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता

  • सब इंस्पेक्टर, फायर ऑफिसर और गुलमयंक के पदों के लिए सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • कांस्टेबल के पद के लिए, उम्मीदवारों को भौतिकी, गणित और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट या रेडियो प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी या आईटी में डिप्लोमा होना चाहिए।

 

विज्ञापन

UKSSSC Police Recruitment 2022 आयु सीमा

  • कांस्टेबल के लिए: 18 वर्ष से 22 वर्ष
  • फायरमैन के लिए: 18 वर्ष से 28 वर्ष

 

UKSSSC Police Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सभी यूकेएसएसएससी 2022 पदों के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी, जो 100 अंकों में से आयोजित की जाएगी।

 

UKSSSC Police Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन

  • सब-इंस्पेक्टर, गुल्मनायक, फायर ऑफिसर: 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति महीना
  • कांस्टेबल: 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति महीना 

 

UKSSSC Police Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब यूकेएसएसएससी कांस्टेबल, फायर अधिकारी भर्ती 2022 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उपलब्ध अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। 
  • अब वेबसाइट में बाईं तरफ दिए गए एक बार पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण करें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे जमा करा दें। 
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें। 
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed