फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC LT Teacher Recruitment 2025: Apply Online for 128 Special Education Teacher Vacancies in Uttarakhand

UKSSSC LT Grade Teacher: शिक्षण के क्षेत्र में एक और भर्ती, सहायक अध्यापक के पदों पर इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Mon, 15 Sep 2025 05:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने LT स्पेशल एजुकेशन टीचर के 128 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 17 सितंबर से 7 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन होंगे, लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026 को संभावित है।
 

विज्ञापन
UKSSSC LT Teacher Recruitment 2025: Apply Online for 128 Special Education Teacher Vacancies in Uttarakhand
Teaching Jobs - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UKSSSC LT Teacher Vacancy 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट टीचर (LT) स्पेशल एजुकेशन टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 7 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


यदि आवेदन में कोई त्रुटि होती है, तो उसे सुधारने के लिए 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर 2025 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध होगी। आयोग ने लिखित परीक्षा की संभावना 18 जनवरी 2026 निर्धारित की है।

विज्ञापन

UKSSSC LT Teacher Vacancy 2025 : कुल पद और वेतन विवरण

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 128 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। गढ़वाल मंडल के लिए 74 पद और कुमाऊं मंडल के लिए 54 पद आरक्षित हैं। चयनित उम्मीदवारों को 44,900 से 1,42,400 रुपये (लेवल-07) तक का वेतनमान मिलेगा।
 

श्रेणी/विवरण जानकारी
आवेदन प्रारंभ तिथि 17 सितंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2025
त्रुटि सुधार (Correction Window) 10 अक्तूबर – 12 अक्तूबर 2025
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 18 जनवरी 2026
कुल पद 128
गढ़वाल मंडल 74 पद
कुमाऊं मंडल 54 पद
वेतनमान ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल-07)
शैक्षिक योग्यता स्पेशल एजुकेशन में B.Ed., RCI मान्यता प्राप्त और वैध RCI CRR नंबर
आवेदन शुल्क सामान्य / OBC: ₹300
SC / ST / EWS / दिव्यांग: ₹150
शुल्क भुगतान माध्यम क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

UKSSSC LT Teacher Vacancy 2025 : शैक्षिक योग्यता आवश्यकताएं

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. डिग्री होना अनिवार्य है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए और रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (RCI) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास वैध RCI CRR नंबर होना जरूरी है।

 

विज्ञापन

UKSSSC LT Teacher Vacancy 2025 : आवेदन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार भिन्न है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 150 रुपये रखा गया है। भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक खोलना होगा। फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को इसकी कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed