{"_id":"60368b878ebc3ee8ea704e5a","slug":"uksssc-assistant-accountant-typing-test-2021-admit-card-released-know-how-to-download-in-simple-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC सहायक अकाउंटेंट टाइपिंग परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UKSSSC सहायक अकाउंटेंट टाइपिंग परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 24 Feb 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसी) ने सहायक अकाउंटेंट के पद के लिए टाइपिंग परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर एक मार्च को आयोजित होगी।
विज्ञापन
इस चयन प्रक्रिया में 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2019 से शुरू हुई थी। 15 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। 23 फरवरी 2021 को टाइपिंग परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हुए। एक मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- यूकेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड नोटिफिकेशन की लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारियां सही-सही भरें।
- पीडीएफ फॉर्मेट में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें।