UKPSC SI 2024: सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित 222 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका; इस लिंक से अभी करें अप्लाई
UKPSC SI Bharti 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सब इंस्पेक्टर, फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC SI Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आज, 20 फरवरी को सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर, गृह विभाग के तहत पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। योग्य उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 222 रिक्तियों को भरना है। इसमें से 108 पद सब इंस्पेक्टर के लिए, 89 पद प्लाटून कमांडर के लिए और फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के 24 पद हैं।
UKPSC SI Recruitment 2024: पात्रता एवं मापदंड
सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन/विज्ञान में स्नातक किया हो। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिक्रूटमेंट' टैब पर क्लिक करें।
- एसआई और अन्य पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।