{"_id":"63733a0b42e3c120b8618416","slug":"ukpsc-released-ukpsc-jail-warden-recruitment-2022-apply-online-processc-released-ukpsc-jail-warden-recruitment-2022-apply-online-process","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC Jail Warden : उत्तराखंड कारागार विभाग में जेल बंदीरक्षक के 238 पदों पर भर्ती, इस तरह करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UKPSC Jail Warden : उत्तराखंड कारागार विभाग में जेल बंदीरक्षक के 238 पदों पर भर्ती, इस तरह करें आवेदन
Tue, 15 Nov 2022 12:51 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:51 PM IST
सार
UKPSC Jail Warden Recruitment 2022: उत्तराखण्ड सरकार के कारागार विभाग के अंतर्गत जेल बंदीरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
UKPSC Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC Jail Warden Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UKPSC जेल वार्डन भर्ती (Jail Warden Recruitment 2022) की अधिसूचना जारी किया है। यूकेपीएससी ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से 238 जेल वार्डन पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यूकेपीएससी जेल वार्डन भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2022 से शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन विंडो 05 दिसंबर 2022 तक खुली रहेगी। यूकेपीएससी जेल वार्डन भर्ती 2022 के तहत जेल वार्डन के पदों के लिए कुल 238 रिक्तियां जारी की गई हैं। यूकेपीएससी जेल वार्डन भर्ती 2022 के लिए पदवार रिक्ति नीचे दी गई है।
विज्ञापन
पदों की संख्या
इस परीक्षा के माध्यम से जेल वार्डन के कुल 238 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है, जिसमें से 24 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, कुल रिक्तियों की संख्या में से 113 सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 12 सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। सामान्य वर्ग के पदों के लिए उत्तराखण्ड राज्य के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि आरक्षित पदों के लिए सिर्फ उसी राज्य के अधिवासी व सम्बन्धित श्रेणी के उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
जेल वार्डन के लिए आवेदन करने वाले महिला पुरुषों को इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए।चयन प्रक्रिया
- शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) - 100 अंक
- लिखित परीक्षा- 100 अंक
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण