UKPSC JA Recruitment 2022 : उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
UKPSC JA Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) जूनियर असिस्टेंट (JA) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC JA Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी जेए के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 है।
445 खाली पदों पर भर्तियां
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कनिष्ठ सहायक के कुल 445 खाली पदों पर भर्तियां कर रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।
UKPSC JA Recruitment आवेदन शुल्क
- अनारक्षित - 176.55 रुपये।
- उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस - 176.55 रुपये।
- उत्तराखंड ओबीसी - 176.55 रुपये।
- उत्तराखंड एससी - 86.55 रुपये।
- उत्तराखंड एसटी - 86.55 रुपये।
- उत्तराखंड के अनाथ बच्चे - कोई शुल्क नहीं
- उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी - 26.55 रुपये।
UKPSC JA Recruitment ऐसे करें आवेदन
- यूकेपीएससी की वेबसाइट यानी ukpsc.net.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए 'अभी आवेदन करें' पर क्लिक करें और अपना मूल विवरण प्रदान करें।
- अब अपनी अपनी शैक्षिक योग्यता दर्ज करें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- भुगतान करें।
- अपना आवेदन प्रिंट करें।