क्यूँ रूठी हो? बताओगी नहीं तो मनाएंगे कैसे,
तुम्हे अपना हाले-दिल दिखायेंगे कैसे।
जान से भी ज्यादा चाहतें हैं, तुम्हे ये बताएँगे कैसे,
तुम ज़िन्दगी हो हमारी, तुम बंदगी हो हमारी,
तुम सांसे हो हमारी, तुम धड़कन हो हमारी,
तुम्ही से हमारी सुबह है, तुम्ही हमारी शाम,
ज़िन्दगी ये अपनी हमने कर दी तुम्हारे नाम।
तुम हँस दो तो इस दिल में बहार आ जाए,
तुम रूठो तो हर सांस ठहर सी जाए।
इक बार तो देखो इस तड़पते दिल की तरफ़,
शायद तुम्हें अपनी इस चाहत पे ऐतबार आ जाए।
चलो मान भी जाओ अब यूँ सताना छोड़ो,
इस तन्हा धड़कन को और आज़माना छोड़ो।
तुमसे शुरू और तुमपे ही ख़त्म है हस्ती मेरी,
दूरी का अब कोई नया बहाना छोड़ो।
तुम जो कहो तो हर ख़ुशी वार दूँ तुम पर,
अपनी हर एक मन्नत हार दूँ तुम पर।
अब तो मान जाओ मेरी जान,
क्या जान भी अपनी उतार दूँ तुम पर?
ये बेरूखी तुम्हारी ले जाएगी जान हमारी,
मर तो हम जाएंगे, तुम्हे भी बदनाम कर जाएंगे।
लिख कर कागज पर नाम तुम्हारा,
सर तुम्हारे इल्जाम कर जाएंगे।
लोग कहेंगे यूही थोड़े कोई मरता है,
इश्क में हारा आशिक़ ही ऐसा करता है।
किस किस को बताओगे बेगूनाही अपनी,
क्या दोगे सफाई अपनी?
कहाँ छुपाओगे खुद को जमाने से,
लोगों की सवालियत भरी निगाहों से?
ज़माने की उन नज़रों से बच नहीं पाओगे,
दिल को समझा भी लोगे तो ख़ुद से कैसे भागोगे?
जब-जब गूंजेगा हवाओं में नाम मेरा,
तुम चाह कर भी अपनी पलकों को झुका न पाओगे।
मेरी खामोशी भी तब एक फरियाद बन जाएगी,
तुम्हारी हर एक बेरुखी की दास्तान सुनाएगी।
सोच लो अब भी, वक़्त है संभल जाने का,
ये मोहब्बत कहीं उम्र भर का मलाल न बन जाए।
लौट आओ कि अभी सांसें बाकी हैं इस दिल में,
वरना तड़पोगे तुम भी तन्हाई की महफ़िल में।
मना लो मुझे कि ये रूठना आख़िरी न हो,
वरना ढूंढते रह जाओगे मुझे अपनी ही तक़दीर में।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X