सफर में हैं मुसाफ़िर सभी,
सभी को किनारे की आस है,
बोझ ज़िन्दगी का सब की बगल में,
सुकून की सब को तलाश है,
कभी नदी बहती दिशा उल्टी,
तो कभी मौसम ख़िलाफ़ है,
मारीचिका सी लगे मंज़िल कभी,
तो कभी ख़ूबसूरत एहसास है.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X