फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Forest Ranger Officer 2021: apply today for the 40 post of

UKPSC Forest Ranger Officer Recruitment: आज आवेदन का अंतिम अवसर, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 31 Aug 2021 05:34 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 31 Aug 2021 05:34 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 40 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आवेदन का आखिरी मौका है।

विज्ञापन
UKPSC Forest Ranger Officer 2021: apply today for the 40 post of
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : logo

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, UKPSC द्वारा वन रेंजर अधिकारी, FRO Recruitment 2021 के पदों पर निकालीं की भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 31 अगस्त है। बता दें कि आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से 40 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया का संचालन कर रहा है। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 31 अगस्त 2021 को समाप्त होगी।

विज्ञापन

यूकेपीएससी वन रेंज अधिकारी भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 11 अगस्त 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 31 अगस्त 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 31 अगस्त 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

यूकेपीएससी भर्ती 2021 पदों का विवरण
  • पद का नाम - वन रेंज अधिकारी
  • पद की संख्या - 40
  • वेतनमान - 47,600 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए तक, लेवल-8 ग्रेड पे
विज्ञापन

श्रेणीवार रिक्ति विवरण
  • सामान्य श्रेणी - 26
  • अनुसूचित जाति - 06
  • ईडब्ल्यूएस - 05
  • ओबीसी - 02
  • एसटी - 01

यूकेपीएससी एफआरओ भर्ती 2021 पात्रता मानदंड
  • शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूकेपीएससी एफआरओ भर्ती 2021 आवेदन शुल्क
  • सामान्य श्रेणी और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए – 176.55 रुपये
  • एससी/एसटी वर्ग के लिए - 86.55 रुपये
  • पीएच - 26.55 रुपये

आवेदन कैसे करें: सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त, 2021 के बीच यूकेपीएससी की वेबसाइट ukpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं। वहीं अधिसूचना पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed