फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC 2024: Apply for lecturer posts in Uttarakhand Commission from tomorrow

UKPSC 2024: उत्तराखंड आयोग के लेक्चरर पदों के लिए कल से करें आवेदन, जानिए कितना देना होगा पंजीकरण शुल्क

Thu, 17 Oct 2024 12:12 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 17 Oct 2024 12:12 PM IST
सार

UKPSC 2024: उत्तराखंड आयोग ने ग्रुप-सी सेवा (सामान्य शाखा और महिला शाखा) सहित 613 लेक्चरर पदों पर भर्ती निकाली हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर आवेदन की विंडो कल से खुलेगी। जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के योग्य हैं, वे कल से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC 2024: Apply for lecturer posts in Uttarakhand Commission from tomorrow
UKPSC 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKPSC 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-सी सेवा (सामान्य शाखा और महिला शाखा) सहित 613 लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अक्तूबर से शुरू हो चुके है। आवेदन विंडो 20 दिनों के बाद 7 नवंबर, 2024 को बंद हो जाएगी। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन 19 से 28 नवंबर तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

आवेदन शुल्क
  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस- 172.30 रुपये
  • एससी, एसटी- 82.30 रुपये
  • पीडब्ल्यूडी- 22.30 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और स्क्रीनिंग टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

यूकेपीएससी के लेक्चरर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न पात्रता मानदंडो को पूरा करना होगा।
पात्रता मानदंड विवरण
शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण
राष्ट्रीयता भारतीय निवासी होना चाहिए
आयु सीमा न्यूनतम: 21 वर्ष
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक पोर्टल psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आवेदकों को “भर्ती अधिसूचना” विकल्प पर जाना होगा।
  3. पीडीएफ  “उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह 'सी') सेवाएं सामान्य / महिला शाखा परीक्षा -2024” खोलें और इसे ध्यान से पढ़ें।
  4.  “आवेदन करने के लिए लिंक” पर क्लिक करें
  5. अब आवेदकों को अपना पंजीकरण पूरा करना होगा या जो आवेदक पहले से पंजीकृत हैं वे अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं।
  6. अपना आवेदन पत्र सही विवरण के साथ पूरा करना होगा।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  8. आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed