फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKMSSB Recruitment 2022 for Female Health Worker Recruitment know how to apply sarkari naukri

UKMSSB Recruitment 2022: उत्तराखंड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 824 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 19 Mar 2022 06:56 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 06:56 PM IST
सार

UKMSSB Recruitment 2022: यूकेएमएसएसबी ने घोषणा की है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के माध्यम से 824 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। सभी वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।

विज्ञापन
UKMSSB Recruitment 2022 for Female Health Worker Recruitment know how to apply sarkari naukri
UKMSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UKMSSB Recruitment 2022: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। योग्य महिला उम्मीदवार उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रिक्ति 2022 के लिए 24 मार्च, 2022 से 13 अप्रैल, 2022 तक अधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सभी वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।

विज्ञापन

UKMSSB Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां
  • संगठन -  उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड
  • पद  -  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता
  • कुल रिक्तियां  - 824
विज्ञापन
विज्ञापन

UKMSSB Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि - 15 मार्च 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 24 मार्च 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 13 अप्रैल 2022 (शाम 5 बजे)
विज्ञापन

UKMSSB Recruitment 2022: अन्य जरूरी जानकारियां

  • योग्यता -  स्वास्थ्य कार्यकर्ता पाठ्यक्रम (नर्सिंग)
  • आयु सीमा - न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 42 वर्ष 
  • चयन प्रक्रिया -  मेरिट-आधारित
  • वेतनमान -  रु. 21,700-69,100/-
  • आवेदन मोड  - ऑनलाइन
  • नौकरी स्थान  -  उत्तराखंड
  • आधिकारिक साइट - ukmssb.org

UKMSSB Recruitment 2022: रिक्त पदों का विवरण

यूकेएमएसएसबी ने घोषणा की है कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022 के माध्यम से 824 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणी अनुसार रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं।

  • जनरल  -  533
  • ईडब्ल्यूएस  - 55
  • ओबीसी  -  55
  • एससी   - 133
  • एसटी   -  48

UKMSSB Recruitment 2022:  आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

1. सबसे पहले यूकेएमएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।
2. अब आप होम पेज के रिसेन्ट अपडेट के सेक्शन में जा कर “यूकेएमएसएसबी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक खुलने के बाद ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ खुद को पंजीकृत करें।
4. अब अपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा, जिसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
5. स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अटैच कर आवेदन पत्र जमा करें।
6. भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed