{"_id":"6745e1014cac85794f03e3a8","slug":"ujjwal-kumar-upkar-tops-bpsc-69th-cce-exam-check-final-result-at-bpsc-bih-nic-in-check-top-10-list-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 69th Result: बीपीएससी 69वीं परीक्षा में उज्ज्वल ने किया टॉप; देखें टॉप-10 की लिस्ट में किसका नाम शामिल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC 69th Result: बीपीएससी 69वीं परीक्षा में उज्ज्वल ने किया टॉप; देखें टॉप-10 की लिस्ट में किसका नाम शामिल
Tue, 26 Nov 2024 08:23 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:23 PM IST
सार
BPSC 69th Final Result 2024: बीपीएससी 69वीं प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी हो चुका है। कुल 470 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। इस बार उज्जवल कुमार उपकार ने टॉप किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
BPSC 69th Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद, अगला चरण साक्षात्कार था, जिसमें 470 पदों पर अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 475 पदों को भरा जाना था। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in. पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
बीपीएससी ने कहा कि अक्तूबर महीने की समाप्ति तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद रिजल्ट तैयार होते ही जारी कर दिया गया।
टॉप-10 की लिस्ट
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा के अंतिम परिणाम की सूची में सबसे ऊपर उज्जवल कुमार उपकार का नाम है। इसके बाद, टॉप-10 की सूची में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- सर्वेश कुमार
- शिवम तिवारी
- पवन कुमार
- विनीत आनंद
- क्रांति कुमारी
- संदीप कुमार सिंह
- राजन भारती
- चंदन कुमार
- नीरज कुमार