यूआईआईसी भर्ती 2026: सरकारी बीमा कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 225 पद खाली, कौन कर सकता है आवेदन? जानें
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 225 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-I) के कुल 225 पद भरे जाएंगे।
इनमें जनरलिस्ट और हिंदी अधिकारी कैडर के पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक UIIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जनरलिस्ट पद के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है, जैसे इंजीनियरिंग, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर, डेटा साइंस आदि।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक होने चाहिए। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक जरूरी हैं।
हिंदी अधिकारी पद के लिए क्या है योग्यता?
- हिंदी में मास्टर डिग्री, जिसमें ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय रही हो या परीक्षा का माध्यम रही हो।
- अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसमें ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी अनिवार्य/वैकल्पिक विषय रही हो या परीक्षा का माध्यम रही हो।
- हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें पढ़ाई का माध्यम हिंदी हो और ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी विषय रहा हो।
- हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी हो और ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी विषय रहा हो।
- किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय रहे हों या इनमें से एक पढ़ाई का माध्यम और दूसरा विषय रहा हो।
- हिंदी अधिकारी पद के लिए भी सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 60% अंक और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के 55% अंक होने चाहिए।
कितना लगेगा शुल्क?
सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग और UIIC के स्थायी कर्मचारियों को 250 (केवल सेवा शुल्क) + लागू GST देना होगा, जबकि अन्य सभी आवेदकों के लिए 1,000 (आवेदन शुल्क + सेवा शुल्क) + लागू GST निर्धारित है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UIIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर AO Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) लिंक पर जाएं।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें।
- मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करके सबमिट करें।