TSLPRB Reqruitment 2022: इस राज्य में निषेध और एक्साइज कांस्टेबल के 600 से अधिक पदों पर भर्तियां, यहां जानें डिटेल
TSLPRB Reqruitment 2022: इस भर्ती के माध्यम से तेलेंगाना पुलिस विभाग में कुल 614 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप और अंतिम लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।
विस्तार
तेलंगाना राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी की गई निषेध और एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि उन्हें कोई भी तकनीकी समस्या न हो। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेजन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आमंत्रित किए गए हैं। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे।
इस भर्ती के माध्यम से तेलेंगाना पुलिस विभाग में कुल 614 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप और अंतिम लिखित परीक्षा पर आधारित होगा। चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग के अंतर्गत निषेध और एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
निषेध और एक्साइज कांस्टेबल के पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 22 वर्ष तक होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये तो वहीं अन्य वर्ग के आवेदकों को 800 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवार को 24280 से लेकर 72850 तक वेतन दिया जाएगा।
TSLPRB Reqruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार सबसे पहले जानकारी को दर्ज करके अपना पंजीयन करें।
- लॉग इन आईडी बनाने के बाद उम्मीदवार अपने आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट आउट ले लें।