फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TS DSC Teacher Recruitment 2023 Registration Ends ends tomorrow apply at tsdsc.aptonline.in

Teacher Recruitment 2023: इस राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट भर दें फॉर्म

Fri, 27 Oct 2023 07:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 27 Oct 2023 07:36 PM IST
सार

TS DSC: तेलंगाना टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन
TS DSC Teacher Recruitment 2023 Registration Ends ends tomorrow apply at tsdsc.aptonline.in
jobs

विस्तार

TS DSC Telangana Teacher Recruitment 2023: स्कूल शिक्षा निदेशक, तेलंगाना (टीएस डीएससी) शिक्षक भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 28 अक्तूबर 2023 को समाप्त होने वाली है। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो टीएसडीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tsdsc.aptonline.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

TS DSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

तेलंगाना शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि आज यानी 27 अक्तूबर, 2023 तक ही है। यह भर्ती अभियान  राज्य में स्कूल सहायकों (एसए), माध्यमिक ग्रेड शिक्षक (एसजीटी), भाषा पंडितों (एलपी) और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) के 5089 पदों को भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

TS DSC Teacher Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

तेलंगाना टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती 2023  के प्रत्येक पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रसंस्करण शुल्क और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के संचालन के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

TS Teacher Recruitment 2023 लिखित परीक्षा हो चुकी है स्थगित

तेलंगाना शिक्षक भर्ती 2023 लिखित परीक्षा जो 21 नवंबर से 30 नवंबर, 2023 तक आयोजित होने वाली थी, वह 30 नवंबर, 2023 को आम विधानसभा चुनाव के कारण स्थगित कर दी गई है। नई तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। भर्ती के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचनाओं को चेक करते रहना होगा।

TS Teacher Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • टीएसडीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tsdsc.aptonline.in पर जाएं।

  • होम पेज पर टीएस डीएससी शिक्षक भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed