फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Tripura govt announed to appoint 1,615 teachers in govt-run schools, Told Minister

Tripura: सरकारी स्कूलों में होगी 1615 स्नातक-स्नातकोत्तर शिक्षकों की भर्ती, इस राज्य सरकार ने की घोषणा

Tue, 15 Jul 2025 08:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 08:31 PM IST
सार

Tripura: सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए त्रिपुरा सरकार 1,615 स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षकों की भर्ती करने वाली है।
 

विज्ञापन
Tripura govt announed to appoint 1,615 teachers in govt-run schools, Told Minister
त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी - फोटो : X(@SushantaBJP)

विस्तार

Tripura: त्रिपुरा सरकार सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए 1,615 स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षकों की भर्ती करने वाली है। राज्य के एक मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई नियुक्तियों में से 915 शिक्षक कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के स्नातकोत्तर होंगे।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने बताया, "मंत्रिपरिषद ने आज अपनी बैठक में शिक्षण कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए 915 स्नातकोत्तर शिक्षकों और 700 स्नातक शिक्षकों (कक्षा 9 और कक्षा 10) को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRBT) स्नातकोत्तर शिक्षकों की नियुक्ति करेगा और माध्यमिक शिक्षा विभाग की मौजूदा भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 700 स्नातकोत्तर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने त्रिपुरा विधि विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और उप-रजिस्ट्रार सहित विभिन्न श्रेणियों के 37 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed