फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TRB Tamil Nadu invited applications for Post Graduate Assistants and Other Posts

TRB Recruitment 2021: शिक्षक भर्ती बोर्ड ने निकालीं 2200 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां, ये है आवेदन प्रक्रिया

Tue, 14 Sep 2021 09:34 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Sep 2021 09:34 PM IST
सार

TN TRB Recruitment 2021 Vacancy Details: शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), तमिलनाडु ने TRB पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में पीजी डिग्री / बी.एड / बी.ए. एड/ बी.एससी., बी.एड. भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन
TRB Tamil Nadu invited applications for Post Graduate Assistants and Other Posts
TN TRB Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Job Title TRB Recruitment 2021
Basic Salary Rs. 36,900 – 1,16,600/- INR PER MONTH
Date Posted 2021-09-09
Valid Through 2021-10-17
Job Benefits Post Graduate Assistants / Physical Education Directors Grade – I and Computer Instructor Grade I
Employment Type FULL TIME
Incentive Compensation Level – 18
Industry Education
Occupational Category Tamil Nadu Higher Secondary Educational Service
Qualifications PG Degree/ B.Ed
Education Requirements PG Degree/ B.Ed/ B.A. Ed / B.Sc., B.Ed.
Responsibilities Post Graduate Assistants / Physical Education Directors Grade – I and Computer Instructor Grade I
Location India
Organization Name Teachers Recruitment Board(TRB),Tamil Nadu
Job Location 3rd Floor, Puratchi Thalaivar Dr. MGR Centenary Building,, DPI Campus, College Road, Chennai, Tamil Nadu - 600006, India
Complete details Click here

विस्तार

शिक्षक बनने के लिए भर्तियों का इंतजार कर रहे डिग्री धारी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), तमिलनाडु ने TRB पोस्ट ग्रेजुएट असिस्टेंट और अन्य पदों की भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 01/2021 दिनांक 09.09.2021 के अनुसार, इस भर्ती अधिसूचना के माध्यम से कुल 2207 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तमिलनाडु टीआरबी (TRB) पीजी सहायक भर्ती 2021 के लिए 16 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र तमिलनाडु  शिक्षक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में पीजी डिग्री/ बी.एड / बी.ए. एड/ बी.एससी., बी.एड. भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले विस्तृत अधिसूचना, महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता मानदंड और अन्य विवरणों को पढ़ना चाहिए। 
विज्ञापन


TN TRB PG Assistants Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना की तिथि: 09 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 16 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अक्तूबर, 2021
  • ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि: 13 नवंबर, 14 और 15 नवंबर, 2021
 

TN TRB Recruitment 2021 रिक्तियों का विवरण

पद का नाम - स्नातकोत्तर सहायक / शारीरिक शिक्षा निदेशक ग्रेड - I और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड- I
रिक्तियों की संख्या - 2207 (1960 वर्तमान रिक्ति + 247 बैकलॉग रिक्ति)
पोस्ट कोड - 21PG
वेतनमान - लेवल - 18 के तहत 36,900 रुपये - 1,16,600 रुपये तक 
विभाग - तमिलनाडु हायर सेकेंडरी एजुकेशनल सर्विस

TN TRB Recruitment 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रासंगिक विषय में पीजी डिग्री / बी.एड / बी.ए. एड/बी.एससी., बी.एड. होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। 
आयु सीमा - संबंधित पदानुसार उम्र सीमा अलग-अलग है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

TN TRB Recruitment 2021 आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित श्रेणी के लिए: 500/-
  • एससी/ एसटी/ पीएच श्रेणी के लिए: 250/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
 

TN TRB Recruitment 2021 आवेदन और चयन प्रक्रिया

विज्ञापन

सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2021 तक ऑफिशियल वेबसाइट- trb.tn.nic.in पर केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करें। आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और प्रमाण-पत्र सत्यापन पर आधारित होगा।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed