{"_id":"63b4677b2bde5f559a28fdc8","slug":"trb-announced-tntet-2022-paper-2-exam-dates-for-school-teaching-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"TNTET 2022 Exam Dates Out: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियों का एलान, इस दिन से होगी शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
TNTET 2022 Exam Dates Out: शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियों का एलान, इस दिन से होगी शुरू
Tue, 03 Jan 2023 11:06 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:06 PM IST
सार
TNTET 2022 Exam Dates Out: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2022 के पेपर-2 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं।
विज्ञापन
TNTET की परीक्षा (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TNTET 2022 Exam Dates Out: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) 2022 के पेपर-2 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं। टीएनटीईटी 2022 पेपर-2 परीक्षा 31 जनवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2023 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) के लिए अभ्यास परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। कुल 1,53,233 उम्मीदवारों के लिए तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 पेपर-1 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित किया गया था। परिणाम सात दिसंबर, 2022 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता को प्रमाणित करने के लिए तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 शामिल हैं। पेपर -1 उन शिक्षकों के लिए है जो कक्षा एक से कक्षा छठवीं तक पढ़ाने की योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं और पेपर-2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक पढ़ाना चाहते हैं। उम्मीदवारों के पास एक परीक्षा या दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का विकल्प है।
विज्ञापन