फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Top Emerging Job Cities in India: LinkedIn Report Reveals Best Non-Metro Hubs for Career Growth

LinkedIn: रांची, नासिक सहित भारत के ये छोटे शहर बन रहे हैं नए रोजगार हब, लिंक्डइन रिपोर्ट में सामने आई ये बात

Mon, 21 Jul 2025 05:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

LinkedIn Report: लिंक्डइन की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि अब केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या हैदराबाद जैसे मेट्रो शहर ही करियर के केंद्र नहीं रहे। Tier-2 और Tier-3 शहरों में भी अब ऐसे अवसर सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट में ऐसे शहरों के नाम बताए गए हैं, जिनमें आने वाले समय में रोजगार के भरपूर अवसर होंगे।
 

विज्ञापन
Top Emerging Job Cities in India: LinkedIn Report Reveals Best Non-Metro Hubs for Career Growth
LinkedIn Report - फोटो : Freepik

विस्तार

Employment: रोजगार की तलाश में महानगरों की ओर पलायन भारत में कोई नई बात नहीं है। छोटे शहरों और गांवों में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण लाखों लोग अपने घर-परिवार को पीछे छोड़, बड़े शहरों की भीड़-भाड़, महंगे किराए और थकाऊ वर्क-लाइफ बैलेंस का हिस्सा बन जाते हैं। हालांकि, अब यह तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है।

विज्ञापन


लिंक्डइन (LinkedIn) की हालिया रिपोर्ट इस बदलाव की ओर इशारा करती है कि देश के कई गैर-मेट्रो शहर अब रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। यह बदलाव उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है जो अपने गृहनगर लौटकर जीवन को संतुलित बनाना चाहते हैं - चाहे वह स्टार्टअप शुरू करना हो या अपने ही शहर में एक स्थायी नौकरी पाना।
विज्ञापन


रिपोर्ट में जिन शहरों को आगामी रोजगार हॉटस्पॉट बताया गया है, उनमें शामिल हैं: विशाखापत्तनम, रांची, विजयवाड़ा, नासिक और रायपुर। आइए जानें कैसे ये शहर बन रहे हैं नए रोजगार केंद्र:

विज्ञापन
विज्ञापन

1. विशाखापत्तनम: तकनीकी और औद्योगिक विकास का केंद्र

LinkedIn की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश का यह तटीय शहर तकनीकी और औद्योगिक रोजगार के लिहाज से देश के उभरते टॉप शहरों में शामिल हो चुका है। सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के निर्माण पर दिया जा रहा जोर यहां रोजगार के अवसर बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और सपोर्ट सर्विस सेक्टर में नौकरियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

2. रांची: स्मार्ट सिटी पहल से बढ़ी संभावनाएं

झारखंड की राजधानी रांची अब सिर्फ शैक्षणिक केंद्र नहीं रह गया है, बल्कि यह नए बिजनेस, खुदरा दुकानों (Retail Outlets), स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते नौजवान पेशेवरों का पसंदीदा ठिकाना बन रहा है। यहां की कारोबारी गतिविधियों में आई तेजी ने इसे रोजगार के मामले में एक मजबूत विकल्प बना दिया है।

3. विजयवाड़ा: सांस्कृतिक शहर बन रहा आईटी निवेश का केंद्र

आंध्र प्रदेश का एक और प्रमुख शहर विजयवाड़ा, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, अब आईटी कंपनियों के निवेश का नया गढ़ बन रहा है। शहर में मेट्रो रेल और हवाईअड्डा विस्तार जैसी परियोजनाएं चल रही हैं, जो इसके लॉजिस्टिक्स और एक्सेस को बेहतर बना रही हैं। इससे स्थानीय लोगों को नौकरी के बेहतर विकल्प मिल रहे हैं।

4. नासिक: डेटा, डिफेंस और डिजिटल का बढ़ता संगम

महाराष्ट्र का यह शहर पारंपरिक रूप से धार्मिक और औद्योगिक पहचान रखता है, लेकिन अब यह आईटी, डेटा सर्विसेस, ऑटोमोबाइल और रक्षा निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी उभर रहा है। नासिक के रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी और डिजिटल विकास की लहर इसे एक मजबूत रोजगार केंद्र में बदल रही है। मुंबई जैसे महानगरों से यहां शिफ्ट होना कई लोगों के लिए फायदेमंद विकल्प बन सकता है।

5. रायपुर: तकनीक और फार्मा का बढ़ता केंद्र

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को रिपोर्ट में उभरती तकनीकी शक्ति के रूप में पहचाना गया है। शहर में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्रों में उद्योगों की बढ़ती रुचि देखी जा रही है। इसका सीधा लाभ युवाओं को नए रोजगार अवसरों के रूप में मिल रहा है।

क्या कहती है रिपोर्ट?

LinkedIn की यह रिपोर्ट साफ तौर पर बताती है कि अब केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या हैदराबाद जैसे मेट्रो शहर ही करियर के केंद्र नहीं रहे। Tier-2 और Tier-3 शहरों में भी अब ऐसे अवसर सामने आ रहे हैं जो न सिर्फ स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने का मौका देंगे, बल्कि महानगरों से थके-हारे पेशेवरों को भी ‘घर वापसी’ का एक मजबूत कारण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed