फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   top- december jobs sarkari-naukari-results-check-full-details-in-hindi-news

Year End Jobs: ये हैं जाते हुए साल 2022 की आखिरी सरकारी नौकरियां, जानिए कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Sun, 18 Dec 2022 12:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 18 Dec 2022 12:55 PM IST
सार

Year End Jobs: Year Ender 2022: दिसंबर साल का आखिरी महीना अब खत्म होने की कगार पर है। यह जाता हुआ साल युवाओं के लिए बंपर नौकरियों की सौगात लाया है। आज हम दिसंबर की कुछ बड़ी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
top- december jobs sarkari-naukari-results-check-full-details-in-hindi-news
jobs

विस्तार

Year End jobs 2022: दिसंबर, साल का आखिरी महीना अब खत्म होने की कगार पर है। यह जाता हुआ साल युवाओं के लिए बंपर नौकरियों की सौगात लाया है। आज हम दिसंबर की कुछ बड़ी नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने आवेगदन कर लिया है तो इन नौकरियों के बारे में पूरी जानकारी के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा, जिससे कि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी आपसे छूटे न।

विज्ञापन

1- IOCL Apprentice Recruitment 2022
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IOCL भर्ती 2022 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। IOCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से 1760 विभिन्न पदों के लिए IOCL भर्ती 2022 की घोषणा की है। IOCL भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन विंडो तीन जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी।  भारतीय तेल निगम लिमिटेड (IOCL) तकनीशियन, स्नातक और ट्रेड अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) पद को भरने के लिए IOCL भर्ती अधिसूचना 2022 के साथ कुल 1760 रिक्तियां जारी की गई हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को भर्ती अभियान के सभी विवरणों को जानना चाहिए। उम्मीदवार आईओसीएल भर्ती 2022 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट iocl.com से देख सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अप्रेंटिस भर्ती में आईटीआई/ 12वीं पास/ डिप्लोमा/ डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3- BPNL Recruitment 2022
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती 2022 के तहत बीपीएनएल ने कुल 2106 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। बीपीएनएल भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। बीपीएनएल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन

4- HPSC Recruitment 2022
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा (ANIMAL HUSBANDRY AND DAIRYING DEPARTMENT, HARYANA) में पशु चिकित्सा सर्जन के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 15 दिसंबर २०२२ से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर शुरू हो रही है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी, 2023 है।

5- RSMSSB Teacher Recruitment 2022
 राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 दिसंबर, 2022 से आवेदन कर सकेंगे। रीट (REET) क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है।
 

06- UPSSSC Jr. Assistant Recruitment 2022
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने संयुक्त कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2021 के 1200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आज यानी १४ दिसंबर २०२२ आवेदन करने का आखिरी दिन है। आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2022 है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2021) में उनके स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के कट-ऑफ स्कोर की घोषणा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा की जाएगी।
 

07-  Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2022:  केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल के 689 खाली पदों  पर ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
Bihar BSFC Recruitment: बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत क्लर्क से लेकर अकाउंटेंट और मैनेजर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां 406 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड, (BECEB) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, लोअर डिवीजन क्लर्क, क्वालिटी कंट्रोलर, अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed