हद से ज्यादा जुल्मो-सितम, जब कभी बढ़ता है,
वतन के बच्चा-बच्चा पर, फिर विरोध चढ़ता है।
दूर रखना तालीम से, नीयत में उनकी शामिल है,
आवाज़ तभी उठती है, जब भी कोई पढ़ता है।
सताना दीन-दुखियों को, शासकों की फ़ितरत है,
निजात तभी मिलती है, जब भी कोई लड़ता है।
कब तलक हक़ीक़त से, बच के निकल पाओगे,
छुपाना फिर मुश्किल है, जब जन क्रोध चढ़ता है।
उसने ईमान बेचा है, तभी अमीर बन पाया,
इसीलिए रूखाई से, दीनों पे वो अकड़ता है।
-अजीत कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X