आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शाम से पहले ख़ुर्शीद ढलेगा इक दिन वो भी आएगा।।

                
                                                         
                            अपने लिए भी कोई जिएगा इक दिन वो भी आएगा।।
                                                                 
                            
दर्द का इक दिन साँप डसेगा इक दिन वो भी आएगा।।
लाज़िम है के इक दिन अपनी नींद खुले सूरज निकले,,
बादल भी ये बरसात पिएगा इक दिन वो भी आएगा।।
अब तो अपने साथ रहो तुम अब तो कुछ एतबार करो,,
मय्यत संग हर पाँव चलेगा इक दिन वो भी आएगा।।
साज़ो सामाँ से क्या मतलब लाए क्या जो ले जाना है,,
सब कुछ इक दिन यही रहेगा इक दिन वो भी आएगा।।
'इशरत-गाह होती क़िस्मत में फिर भी थोड़ा जी लेते,,
दिल तो दिल है यूँहीं जलेगा इक दिन वो भी आएगा।।
क्या जाने क्या रोग लगे और सब चरासाज़ी रखी रहे,,
कोई हक़ीम ना काम आयेगा इक दिन वो भी आएगा।।
आती जाती दुनियाँ है ये क्या मोह करना इससे देव,,
शाम से पहले ख़ुर्शीद ढलेगा इक दिन वो भी आएगा।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर