फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TNPSC Recruitment 2023 for 245 Civil Judge Posts, Sarkari Naukri Apply at tnpsc.gov.in

TNPSC Recruitment 2023: सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Mon, 19 Jun 2023 10:19 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 19 Jun 2023 10:19 PM IST
सार

TNPSC Recruitment 2023: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) ने सिविल जज के पद के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
TNPSC Recruitment 2023 for 245 Civil Judge Posts, Sarkari Naukri Apply at  tnpsc.gov.in
TNPSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

TNPSC Recruitment 2023: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) ने सिविल जज के पद के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए 30 जून, 2023 से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2023: कुल पद और चयन प्रक्रिया  

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 245 सिविल जज के पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया tnpsc.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है। यह भर्ती लिखित परीक्षा (प्रीलिम्स और मेन्स) के आधार पर की जानी है जो अगस्त और अक्तूबर महीने में आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2023: आयु-सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 18 वर्ष से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये तो एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2023: पात्रता एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें तमिलनाडु की बार काउंसिल या भारत के किसी अन्य राज्य में नामांकित होना चाहिए। चयन होने पर उम्मीदवार को 27,700 रुपये से लेकर 44,770 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

TNPSC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-

  1. सबसे पहले टीएनपीएससी की वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
  2. यहां पंजीकरण/लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करने  के लिए 'न्यू यूजर' पर क्लिक करें।
  3. लॉगइन करें और पद के लिए आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  4. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed