{"_id":"6043603f8ebc3ed3d535e4ff","slug":"tnpsc-ces-recruitment-2021-537-vacancies-on-offer-direct-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: लोक सेवा आयोग ने निकाली हैं 500 से ज्यादा नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
तमिलनाडु: लोक सेवा आयोग ने निकाली हैं 500 से ज्यादा नौकरियां
Sat, 06 Mar 2021 04:55 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 06 Mar 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TNPSC CES Recruitment 2021: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने कंबाइंड इंजीनियरिंग सबऑर्डिनेट (CES) सेवा परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी टीएनपीएससी सीईएस (TNPSC CES) परीक्षा 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन नौकरियों के लिए 4 अप्रैल से पहले हर हाल में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आईओसीएल भर्ती 2021: इस विभाग के 346 पदों पर भर्ती, कल आवेदन का अंतिम दिन
विज्ञापन
कुल रिक्तियों की संख्या 537
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई इन रिक्तियों में कुल पदों की संख्या 537 है। जिनमें से 348 पद लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्रॉटिंग ऑफिसर, 177 पद राजमार्ग विभाग में जूनियर ड्रॉटिंग ऑफिसर, 5 पद मत्स्यपालन विभाग में कनिष्ठ अभियंता के हैं। जबकि, एक पद कपड़ा विभाग में जूनियर तकनीकी सहायक का है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UPPSC: वेटिंग ऑफिसर व असिस्टेंट प्रोफेसर का प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
6 जून को होगी परीक्षा
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग इन रिक्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून को करेगा। पेपर 1 (विषय का पेपर) सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। जबकि पेपर 2 (सामान्य अध्ययन) दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा। इन सभी रिक्तियों के लिए विस्तार से शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें। हाईवे डिपार्टमेंट में जूनियर ड्रॉटिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।