फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईओसीएल भर्ती 2021: इस विभाग के 346 पदों पर भर्ती, कल आवेदन का अंतिम दिन

Sat, 06 Mar 2021 02:06 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 06 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
IOCL Recruitment 2021: Invited application on 346 post of apprentice, apply by tomorrow
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) - फोटो : Social Media

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अधिसूचना जारी कर अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्निकल और नॉन टेक्निकल अपरेंटिस के 346 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और एससी के लिए क्रमश: 179, 80, 36, 26 और 25 पद आरक्षित किए गए हैं। 5 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानना चाहते हैं तो अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 



यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन विभागों में 2938 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

IOCL Recruitment 2021: Invited application on 346 post of apprentice, apply by tomorrow
IOCL
अन्य जानकारियां - 
  • आयु सीमा - 28 फरवरी, 2021 तक अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता - इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु निर्धारित विषयों में तीन साल का डिप्लोमा अनिवार्य है।
  • चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 100 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - UKPSC RO ARO Recruitment 2021: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में निकली नौकरियों के लिए आवेदन की शुरुआत 
IOCL Recruitment 2021: Invited application on 346 post of apprentice, apply by tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 5 फरवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 7 मार्च, 2021
  • परीक्षा की तिथि - 21 मार्च, 2021
  • डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की तिथि - 25 मार्च, 2021

पढ़ें -  BHEL: 12वीं पास के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स में निकली नौकरियों के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज

यह भी पढ़ें - मध्यप्रदेश में फिर व्यापमं : एक ही कॉलेज से 10 टॉपर, परीक्षा में सभी के अंक और गलतियां भी समान, अब होगी जांच
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed