फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TNMRB Recruitment 2023 for 332 Laboratory Technician Posts, Apply at mrb.tn.gov.in

TNMRB Recruitment 2023: तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेजों में लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 19 Jun 2023 11:10 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 19 Jun 2023 11:10 PM IST
सार

TNMRB Recruitment 2023: तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (टीएनएमआरबी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
TNMRB Recruitment 2023 for 332 Laboratory Technician Posts, Apply at mrb.tn.gov.in
TNMRB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

TNMRB Recruitment 2023: तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (टीएनएमआरबी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां लेबोरेटरी तकनीशियन पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार लेबोरेटरी तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए 02 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

TNMRB Recruitment 2023: कुल पद और चयन प्रक्रिया

तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 332 लेबोरेटरी तकनीशियन के पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया mrb.tn.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है। यह भर्ती उम्मीदवारों द्वारा उनकी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

TNMRB Recruitment 2023: आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 18 वर्ष से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।

विज्ञापन

TNMRB Recruitment 2023: पात्रता एवं वेतन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से उच्चतर माध्यमिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा निदेशक द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स उत्तीर्ण किया होना चाहिए। चयन होने पर उम्मीदवार को 15 हजार रुपये वेतन मिलेगा।

TNMRB Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (टीएनएमआरबी) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर, 'ऑनलाइन पंजीकरण' पर क्लिक करें।
  • उसके बाद प्रयोगशाला तकनीशियन ग्रेड- III के पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed