फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TN PWD Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 500 Apprentice Vacancies notification details in hindi apply at tn.gov.in

TN PWD Recruitment 2022: तमिलनाडु पीडब्ल्यूडी में निकलीं 500 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 11 Jan 2022 02:35 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 11 Jan 2022 02:35 PM IST
सार

तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग में  ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के कुल 500 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचें पढ़ें भर्ती विवरण। 

विज्ञापन
TN PWD Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 500 Apprentice Vacancies notification details in hindi apply at tn.gov.in
तमिलनाडु पीडब्ल्यूडी भर्ती 2022  - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। राज्य सरकार ने ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के कुल 500 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए 10 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 है। वहीं, आवेदन पत्र और शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन पत्र को भरें। 

विज्ञापन

 

TN PWD Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 10 जनवरी, 2022।
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 19 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र और शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जनवरी, 2022 
  • चयनित उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की तिथि : 31 जनवरी, 2022
  • चयनित किए गए उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन की तिथि : 9 फरवरी से 11 फरवरी, 2022 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

TN PWD Recruitment 2022 के पदों का विवरण 

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 340 पद
  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: 160 पद
  • कुल: 500 पद

 

विज्ञापन

TN PWD Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता 

  • स्नातक अपरेंटिस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री या राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त व्यावसायिक निकायों में की स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान की गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए या  राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा प्रदान किया गया इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए। 

 

TN PWD Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस:  9000 रुपये प्रति महीना
  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस:  8,000 रुपये प्रति महीना

 

TN PWD Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर  tn.gov.in जाएं। 
  • अब उम्मीदवार ग्रेजुएट अपरेंटिस व तकनीशियन के पदों पर क्लिक करें और सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें।
  • भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन करें।
  • भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरते हुए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। 
  • अब भुगतान पर क्लिक करें और अपने आवेदन शुल्क को जमा करें। 
  • अब अपने आवेदन पत्र को जमा करें। 
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed