UP Police Constable Recruitment 2022: कम होता जा रहा है दौड़ के लिए मिलने वाला समय, जानिए क्या हो सकती है वजह
उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 26,000 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती की चयन प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। यूपीपीआरपीबी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) राज्य में 26 हजार पुलिस के जवानों की भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस भर्ती बोर्ड कुछ ही दिनों में कॉस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती का आधिकारिक ऐलान कर सकता है जिसका नोटिफेकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है। यूपीपीआरपीबी की इस सिपाही भर्ती में हजारों पुरुष व महिलाओं को अपनी दावेदारी करने का मौका मिलेगा।इस भर्ती से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिएआयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch बैच से जुड़कर कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।
कब-कब कम हुआ रेस के लिए मिलने वाला समय
यूपी के पुलिस विभाग में नौकरी करने के लिए अक्सर युवाओं में होड़ मची रहती है। इस विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली भर्तियों में धीरे-धीरे बड़ी तदाद में युवा शामिल होते देखे जा सकते हैं। ऐसे में भर्तीबोर्ड की ओर से चयन प्रक्रिया में भी बदलाव करना आम बात है। साल 2013 में 14 मई को 20 हजार पदों के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार तब पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 30 मिनटके भीतर व महिला कैंडिडेट्स को 18 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ना होता था लेकिन लगातार उम्मीदवारों की बढ़ती जा रही संख्या को देखते हुए भर्ती बोर्ड ने इस नियम में बदलाव कर दिया गया। इसके बाद 16 नवम्बर 2018 को 49 हजार पदों की आरक्षी भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जहां पुरुष कैंडिडेट्स को अब 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट व महिला कैंडिडेट्स को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़पूरी करने का नियम लागू कर दिया गया है। ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए इस नियम में इस बार भी संशोधन किया जा सकता है। हालांकि यूपीपीआरपीबीकी ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।